आज दिनांक 26.9.2024 को भारतीय किसान यूनियन प्रधान उत्तराखंड की जिला उधम सिंह नगर की कार्यकारिणी का विस्तार प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार जी की अध्यक्षता में हुआ।
जिसमें उत्तराखंड प्रदेश संगठन मंत्री डॉ प्रवीण सिंह बिष्ट कुमाऊं मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट विधानसभा डोईवाला अध्यक्ष सुबोध भट्ट के साथ-साथ जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
आज जिला उधम सिंह नगर केसिटी क्लब,रुद्रपुर में जिला अध्यक्ष सरदार निरवैर सिंह जी ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं को भारतीय किसान यूनियन प्रधान की सदस्यता दिलवाई गई एवं जिला कार्यकारिणी घोषित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों के किसानों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की कृषि को हाईटेक बनाने से पहले किसानों को इसका प्रशिक्षण दिया जाए और प्रशिक्षण के लिए सरकार व्यवस्था करें,इसकी मांग की तथा उत्तराखंड में सभी कृषि उत्पादों के साथ-साथ फलों और जड़ी बूटियां पर भी एम एस पी दी जाए इसकी मांग माननीय प्रदेश मुख्यमंत्री जी उत्तराखण्ड से की गई।
तथा साथ ही स्मार्ट मीटर से पहले सरकारी कार्यालयो को स्मार्ट किया जाए उसके बाद ही स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
आज से भारतीय किसान यूनियन प्रधान ने उत्तराखंड में गांव-गांव समस्या गांव गांव समाधान के अभियान का भी आगाज किया।