
दिनांक 14-10-2024 को भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) के बिजनौर जिला अध्यक्ष चौधरी विशाल बालियान जी अपनी टीम के साथ कस्बा बढ़ापुर मोहल्ला नौमी निवासी अहमर अली के निवास स्थान पर पहुंचे अहमर अली को 3 दीन पहले बढ़ापुर वन रेंजर द्वारा रात्रि मे उठाया गया था। जिनको वन अधिकारी द्वारा पूरी रात थर्ड डिग्री द्वारा टॉर्चर किया गया था। जिनका हाल-चाल जानने बालीयान जी टीम के साथ पहुंचे। उसके बाद भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) के पदाधिकारी पीड़ित किसान भाई को लेकर बढ़ापुर थाने पहुंचे एवं मौके पर बढ़ापुर वन रेंजर को बुलाया। वन रेंजर नशे की हालत में थाने में पहुंचा एवं मौके पर अपनी गलती मानी। भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) के पदाधिकारी ने रेंजर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रतिनिधि चन्द्रपाल सिंह गहलौत जी, जिला अध्यक्ष बिजनौर चौधरी विशाल बालियान जी, जिला कोषाध्यक्ष परम देशवाल जी, नगीना तहसील अध्यक्ष कपिल देशवाल जी, बढ़ापुर नगर अध्यक्ष रघुनाथ जी, आदिल कुरेशी जी, मनदीप भाई, शिवम भाई, अल्ताफ भाई, दिले राम सिंह जी, शेखर जी, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

