बिजनौर के वी के गार्डन में आयोजित हुई भारतीय किसान यूनियन प्रधान की बैठक

दिनांक 11/ 10/ 2024 को भारतीय किसान यूनियन प्रधान की एक महत्वपूर्ण बैठक वी के गार्डन बैंक्विट हॉल बिजनौर में आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि चौधरी राजवीर सिंह जी रहें। तथा बैठक की अध्यक्षता भूदेव प्रधान जी द्वारा की गई।
संचालन सनी निरवाल विधि प्रकोष्ठ प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।

बैठक में 1 सितंबर से शुरू हुए भाकियू प्रधान द्वारा गांव-गांव समस्या गांव-गांव समाधान, अभियान के ऊपर विस्तार से चर्चा की गई तथा हर पदाधिकारी द्वारा किए गए कार्य का विवरण दिया गया।
21 अक्टूबर को बिजनौर में होने वाली महापंचायत की तैयारी का जायजा लिया गया तथा हर पदाधिकारी को अपने साथ अधिक से अधिक किसान और मजदूर भाइयों को साथ लेकर बिजनौर कलेक्ट्रेट पहुंचने के दिशा निर्देश जारी हुए।
बैठक में आगामी संगठन के विस्तार को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।


इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभी प्रदेश कार्यकारिणी, मंडल कार्यकारिणी, तथा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल रहे।
बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रवीर सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यशपाल राठी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रतिनिधि चंद्रपाल सिंह, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ,पश्चिमी अध्यक्ष अमित मलिक, पश्चिमी प्रवक्ता कुलबीर सिंह विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामेश्वर कालखंडे , युवा पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह मेरठ मंडल अध्यक्ष आजाद ठाकुर, मंडल महासचिव अशोक कुमा,र मंडल मीडिया प्रभारी रामोद कुमार,जिला अध्यक्ष बिजनौर विशाल बालियान, जिला प्रभारी परम देशवाल, उधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष सरदार निरवैर सिंह, मेरठ जिला अध्यक्ष प्रदीप फौजी, जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र सिंह युवा तहसील अध्यक्ष तनिष्क राठी तहसील अध्यक्ष कपिल देशवाल जिला प्रभारी शमशाद, मोहम्मद फेजल, मोहम्मद कासिम वह अन्य सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे।
जय जवान जय किसान
भारतीय किसान यूनियन प्रधान जिंदाबाद

Scroll to Top