आज ग्राम लुहारी जिला बागपत में रिया दांगी सुपुत्री श्री राजीव दांगी (भाकियू प्रधान राष्ट्रीय महासचिव प्रतिनिधि) का भारतीय किसान यूनियन प्रधान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश प्रधान जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ0 चंद्रवीर सिंह जी, यूपी ओर उत्तराखंड के पदाधिकारीयो ने भाकियू प्रधान का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
जिसमें कि हमारी बिटिया रिया दांगी बिहार के सहरसा में हुए इंटर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाया।
तत्पश्चात ग्राम लुहारी वासियों द्वारा भारतीय किसान यूनियन प्रधान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश प्रधान जी का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। ग्राम वासियों द्वारा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार जी को भी पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। गांव की बिटिया रिया दांगी को सम्मानित करने के लिए ग्राम वासियों ने समस्त भाकियू प्रधान की टीम को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस समारोह की व्यस्था भाकियू प्रधान राष्ट्रीय महासचिव संजीव दांगी जी ने की।