आज दिनांक 7.7.2024 को भारतीय किसान यूनियन प्रधान उत्तराखंड कार्यकारणी की एक सभा प्रदेश महासचिव अरुण बिष्ट जी के प्रतिष्ठान वृंदावन रिजॉर्ट्स एंड रेस्टोरेंट सुद्धोवाला, देहरादून पर प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसका संचालन प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह नेगी जी ने किया जिसमें देहरादून तथा प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में हर पदाधिकारी ने अपने क्षेत्र के किसानों और मजदूरों का हर परेशानी में साथ देने का प्रण लिया तथा पेड़ लगाओ प्रकृति बचाओ का नारा देकर प्रदेश में पौधे रोपण की मुहिम का आगाज किया। हर पदाधिकारी ने अपने आसपास पेड़ लगाने की प्रतिज्ञा ली।
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र नेगी देहरादुन महानगर अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, महानगर सचिव मुकेश जोशी पंकज बिष्ट ,हरि त्यागी, सुधीर कुमार, शशांक पाल, सुमित खन्ना ,आकाश कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी अकील अहमद, जिला उपाध्यक्ष जगदीप सिंह , गौरव जोशी, महेश पेटवाल, गौरव जोशी, राजू नेगी, कार्तिक बिरला, नवनीत कुमार ठाकुर,आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रदेश एव देहरादून कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।