भाकियू प्रधान के कर्मठ जिला अध्यक्ष मेरठ का जिले में नियुक्ति आभियान

आज भाकियू प्रधान के जिला अध्यक्ष मेरठ प्रदीप फौजी ने जिले में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को भारतीय किसान यूनियन प्रधान में सदस्यता दिलवाई तथा यूनियन द्वारा किए गए कार्यों के लिए सभी लोगों को अवगत कराया तथा सभी किसान भाइयों और मजदूर भाइयों के लिए भारतीय किसान यूनियन प्रधान एक स्तंभ की तरह उनके साथ, उनकी हर समस्या में खड़ा रहेगा, इसका आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन प्रधान जिले एवं कई प्रदेशों में एक ऐसा संगठन बनता जा रहा है जो लोगों के घर-घर जाकर उनकी समस्याओं का निदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन और सरकार से किसान और मजदूर भाइयों की हर समस्याओं के निवारण के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
आज उन्होंने विक्की बालियान को यूथ अध्यक्ष मेरठ, रोहित पंवार को जिला सचिव मेरठ, अंकित चौधरी को नगर अध्यक्ष कंकरखेड़ा, राहुल कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष राजपुरा मेरठ, सुशील कुमार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष मेरठ, गुलजार भाई को तहसील सचिव मेरठ, कमल पाल को महानगर मंत्री मेरठ, राशिद अली तोमर को तहसील प्रभारी मेरठ, उमर दराज को जिला सचिव मेरठ, कामिल को नगर अध्यक्ष लावड़ तथा मोहम्मद यूसुफ को जिला उपाध्यक्ष मेरठ का नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया।
जय जवान जय किसान भारतीय किसान यूनियन प्रधान जिंदाबाद

Scroll to Top