भाकियू प्रदान की कार्यशाला में संगठन विस्तार और कार्य प्रणाली को लेकर हुआ विचार विमर्श।
उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष भाकियू प्रधान रवि पंवार को राष्ट्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी।
आज दिनांक 25.5.2025 को भारतीय किसान यूनियन प्रधान की कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष हरिद्वार सुरेंद्र ठाकुर द्वारा सैन धर्मशाला, रानीपुर हरिद्वार में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक भूदेव प्रधान, संचालन राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजीव दांगी ने किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम किसानों द्वारा पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए सामान्य नागरिकों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया एवं उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की ओर इस मसले पर सरकार का हर परिस्थिति में साथ दिया जाएगा ऐसा प्रण लिया गया।
इसके बाद यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड रवि पंवार ने
कार्यशाला में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और हरियाणा से आए हुए पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा सभी ने संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपने अपने विचार रखे।
किसानों की समस्याओं जैसे स्मार्ट मीटर, गन्ने का समय से भुगतान ना होना,msp को लागू ना करना खाद और बीज की कमी, तथा जंगली जानवरों द्वारा फसल को हो रहे नुकसान को रोकने, आदि समस्याओं के लिए 15 मई को हर जिला मुख्यालय में ज्ञापन दिए जाएंगे।
और सरकार से मांग की जाएगी कि किसानों की सभी समस्याओं का तुरंत निस्तारण हो जहां ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है वहां सही तरीके से नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा दिया जाए।
सभा में उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार जी को राष्ट्रीय कार्यकारणी ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद का दायित्व सौंपा।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान जी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजीव दांगी, प्रदेश अध्यक्ष यूपी राजेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड रवि पंवार, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा वेदपाल हुड्डा, प्रदेश महासचिव उत्तराखंड मोहन कांडपाल, प्रदेश महासचिव उत्तराखंड मुकेश सिंह बिष्ट, प्रदेश महासचिव उत्तराखंड अशोक चौधरी जिला अध्यक्ष बिजनौर परमेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष मेरठ प्रदीप फौजी, जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर सरदार निरवैर सिंह, जिला अध्यक्ष नैनीताल राजेंद्र कांडपाल, जिला अध्यक्ष हरिद्वार सुरेंद्र ठाकु
रजिला अध्यक्ष देहरादून राजकुमार चौधरी , मेरठ मंडल अध्यक्ष आजाद ठाकुर, पश्चिम महासचिव अशोक कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारणी के पदाधिकारी उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारणी के पदाधिकारी, यूपी प्रदेश कार्यकारणी के पदाधिकारी, सचिन, पंकज प्रधान लकसर ब्लॉक अध्यक्ष, दीपक खानपुर ब्लॉक अध्यक्ष, बहादराबाद ब्लॉक अध्यक्ष विशाल ठाकुर के साथ सैकड़ों पदाधिकारी शामिल रहे।