जिला शामली में आयोजित भाकियू प्रधान के अधिवेशन में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोर जोर से हिस्सा लिया

कल दिनांक 11 /8/2024 को बनत स्थित उत्तर प्रदेश विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री रामेश्वर कल खंडे के फार्म हाउस ,जिला शामली में आयोजित भाकियू प्रधान के अधिवेशन में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोर जोर से हिस्सा लिया सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश प्रधान जी ने हर पदाधिकारी को ईमानदारी से काम करने का संकल्प दिया, और भाकियू प्रधान में नए 50000 सदस्य बनाने की मुहिम का आगाज किया, बैठक को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड श्री रवि पंवार ने कहा कि सभी सदस्यों को कंधे से कंधा मिलाकर और आपसी मतभेदों को भुलाकर भाकियू प्रधान को आगे बढ़ाने के लिए दिन रात मेहनत करनी होगी तभी हम संगठन को मजबूती दे सकेंगे। , पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री चंद्रवीर सिंह जी ने यूनियन की कार्यकारिणी को जिले से गांव तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया । गठवाड़ा खाप के प्रवक्ता श्री शीशपाल सिंह मलिक जी सम्मेलन को संबोधित करते हुए, भाकियू प्रधान संगठन को देश में सबसे तेजी से विकसित होने वाला संगठन बताया तथा संगठन के पदाधिकारी की तारीफ की। सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार ,उत्तराखंड संगठन मंत्री प्रवीण सिंह बिष्ट, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष देहरादून राजकुमार चौधरी, जिला अध्यक्ष शामली सरदार सत्येंद्र सिंह जी, पूर्व जिला अध्यक्ष बागपत एव यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव श्री संजीव दांगी जी को यूनियन का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी भूदेव प्रधान जी तथा संचालन राष्ट्रीय महासचिव संजीव दांगी जी ने किया।सम्मेलन में विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चौधरी रामेश्वर कालखंडे, विधि प्रकोष्ठ प्रभारी चौधरी सनी निर्वाल बागपत जिला अध्यक्ष चौधरी प्रवीण राठी हरियाणा प्रदेश प्रभारी चौधरी वेदपाल हुड्डा भूदेव प्रधान जी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अध्यक्ष श्री यशपाल राठी जी, राष्ट्रीय मंत्री नीटू बोक्का, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अमित मलिक जी, उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार, देहरादून उपाध्यक्ष आर्यन, जगदीप सिंह विनीत कुमार, सर्जन बधानी, शामली जिला प्रभारी विपिन राठी, प्रदीप फौजी महासचिव जिला बागपत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के सैकड़ो पदाधिकारी एव कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Scroll to Top